जिला कलक्टर डा. महेंद्र खड़गावत ने किया लाडनूं के मीठड़ी में शिविर निरीक्षण, अंत्योदय संबल पखवाड़ा के शिविर में पहुंच कर लोगों से संवाद कर जानी समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला कलक्टर डा. महेंद्र खड़गावत ने किया लाडनूं के मीठड़ी में शिविर निरीक्षण,

अंत्योदय संबल पखवाड़ा के शिविर में पहुंच कर लोगों से संवाद कर जानी समस्याएं

लाडनूं (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत जिले में शिविरों की सफलता के लिए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत शिविरों की निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविरों के निरीक्षण द्वारा आमजन तक राहत पहुंचाने को आसान बनाया जा रहा है।

मीठड़ी में लिया योजनाओं का फीडबैक

इसी कड़ी में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को लाडनूं तहसील की मीठड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद किया एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर फीडबैक भी लिया।

पट्टे बांटे, पौधारोपण किया

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने शिविर स्थल पर ही लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टे वितरित किये एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now