विभिन्न विभागीय कार्यों व फ्लैगशिप योजनाओं एवं सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभिन्न विभागीय कार्यों व फ्लैगशिप योजनाओं एवं सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश,

जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, जिले में विकास कार्यों और सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर विभागवार दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई व पेयजल व्यवस्था की सुव्यवस्था के लिए निर्देश

उन्होंने जिले में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने, आगामी गर्मियों के मध्यनजर पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक तैयारियां करने तथा विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए निर्देश

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने सभी विभागों के अधिकारियों को फ्लैगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यानुसार आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पूर्व बजट की घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं नवीन बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन शुरू करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाने वालों की व्यवस्था के लिए विशेष हिदायत

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने 28 फरवरी को आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव के आयोजन तथा अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिले से जाने वाले प्रतिभागियों के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, पुलिस उप अधीक्षक जेठू सिंह, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now