लाडनूं पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनकी प्रशंसा व शेयर करने, प्रचारित करने के आरोप में 5 युवकों को किया गिरफ्तार, लाडनूं के बड़ा बास के रहने वाले ये पांचों युवक इंस्टाग्राम पर “302” एवं “47” नाम से ग्रुप बनाकर आपराधिक प्रवृत्ति से संबंधित पोस्ट साझा करते और युवाओं को गुमराह कर उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करते थे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनकी प्रशंसा व शेयर करने, प्रचारित करने के आरोप में 5 युवकों को किया गिरफ्तार,

लाडनूं के बड़ा बास के रहने वाले ये पांचों युवक इंस्टाग्राम पर “302” एवं “47” नाम से ग्रुप बनाकर आपराधिक प्रवृत्ति से संबंधित पोस्ट साझा करते और युवाओं को गुमराह कर उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करते थे

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो व प्रमोट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है‌। ये लोग सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करने के साथ उनका प्रचार-प्रसार भी करते थे। इन पांचों गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम पर “302” एवं “47” नाम से ग्रुप बनाकर आपराधिक प्रवृत्ति से संबंधित पोस्ट साझा करते और युवाओं को गुमराह कर उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करते थे। इं अपने फर्जी नामों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से इनके द्वारा कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा एवं वीरेन्द्र चारण को फॉलो एवं प्रमोट किया जा रहा था।लाडनूं पुलिस द्वारा इन आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवराण (आईपीएस) एवं एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना के निर्देशन में लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण व थानाधिकारी लाडनूं शिंभुदयाल मीणा ने मय पुलिस टीम के प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करने तथा पोस्ट, वीडियो को लाईक और शेयर करने वालों को चिह्नित किया जाकर 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

लाडनूं थाने से संदिग्ध व्यक्तियों की सोशल मीडिया पर पेट्रोलिंग कर की गई विशेष निगरानी

पुलिस के अनुसार वर्तमान समय में गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने, उनके कृत्यों का महिमामंडन करने तथा उनके आपराधिक कार्यो को सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा समय-समय पर प्रचारित किया जा रहा था, जिसके संबंध ऐसे व्यक्तियों की निगरानी रखने, सोशल मीडिया पेट्रोलिंग कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के सबंध में समय-समय पुलिस मुख्यालय से आदेश-निर्देश प्राप्त हो रहे है। इसी क्रम में पुलिस थाना लाडनूं पर संचालित सोशल मीडिया सेल के कार्मिकों द्वारा थाना क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों की सोशल मीडिया पर पेट्रोलिंग कर विशेष निगरानी की गई। सोशल मीडिया टीम के संज्ञान में आया कि लाडनूं में कुछ युवकों ने कुख्यात गैंगस्टरों की भांति अपने सोशल मीडिया ‘307’, ’47’ आदि उपनामों से अकांउट क्रिएट कर रखे हैं तथा इन अकाउंटों पर गैंगस्टर के कृत्यों के वीडियो, फोटो आदि शेयर कर उनके कृत्यों का महिमामंडन कर नवयुवकों में दुष्प्रेरण का कार्य कर रहे है। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ा बास लाडनूं के रहने वाले पांच युवकों को लाडनूं से ही गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार युवकों में 1. रिहान खां (19) पुत्र हाकम अली निवासी सैन मंदिर के पास बडा बास लाडनूं, 2. आरिफ (25) पुत्र नवाब खां निवासी होण्डा शोरुम के पास बड़ा बास लाडनूं, 3. ईदरिश (20) पुत्र शमशेर खान निवासी 9 नम्बर स्कूल के पास बडा बास लाडनूं, 4. आदिल उर्फ रईस (19) पुत्र मुराद खां निवासी बड़ा बास लाडनूं तथा 5. साजिद उर्फ मोनू उर्फ काका (19) पुत्र रफीक खान निवासी बडा बास लाडनूं शामिल हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में लाडनूं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा, सोशल मीडिया सेल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक चेनाराम, पुलिस थाना लाडनूं के सोशल मीडिया प्रभारी सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल रामचन्द्र, शिवशंकर एवं डीडवाना एसपी कार्यालय की सोशल मीडिया सेल के कांस्टेबल रवि बारूपाल शामिल रहे।

पुलिस की सख्त चेतावनी

सोशल मीडिया सेल, जिला डीडवाना-कुचामन के देखरेख में समस्त थानों पर थानों पर संचालित सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल साईट्स पर प्रभावी पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। किसी भी गैंगस्टर / आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति फॉलो करने व उनके कृत्यों का महिमामंडन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जावेगी।

एसपी ने की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी. एस.) ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी गैंगस्टर / आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति को सोशल मीडिया पर फॉलो /उनके कृत्यों का महिमामंडन नहीं करे तथा विशेषकर अपने बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रभावी निगरानी रखें कि कहीं उनके बच्चों के द्वारा तो ऐसा नहीं किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now