शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से की जाए पेयजल आपूर्ति, जलदाय विभाग रखे सुचारू व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से की जाए पेयजल आपूर्ति, जलदाय विभाग रखे सुचारू व्यवस्था,

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर सेन ने विभागवार योजनाओं व विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने गर्मी के मौसम के मध्यनजर जिले में पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने एवं आवश्यकता होने पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति करने के निर्देश जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिये।

सार्वजनिक स्थानों पर हो छाया और पेयजल व्यवस्था

जिला कलेक्टर ने बैठक में सभी नगर परिषद व पालिका क्षेत्रों में तेज गर्मी से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर आमजन के लिए छाया व पीने पानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लू, तापघात एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारियों की समीक्षा कर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

सम्पर्क पोर्टल पर हो शीघ्र निस्तारण

बैठक में जिला कलक्टर सेन ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चौधरी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now