नशा समाज व राष्ट्र को अवनति पर ले जाता है- प्रो. त्रिपाठी, ‘नशामुक्ति दिवस’ और अणुव्रत समिति लाडनूं के अध्यक्ष शांतिलाल बैद का टीम सहित शपथग्रहण समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशा समाज व राष्ट्र को अवनति पर ले जाता है- प्रो. त्रिपाठी,

‘नशामुक्ति दिवस’ और अणुव्रत समिति लाडनूं के अध्यक्ष शांतिलाल बैद का टीम सहित शपथग्रहण समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत विश्व भारती (अणुविभा) के तत्वावधान में वृद्ध सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा के सान्निध्य में स्थानीय अणुव्रत समिति के तत्वावधान में गुरुवार को ‘नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल बैद एवं उनकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

नशा केवल ज्ञान का ही करें

कार्यक्रम में साध्वीश्री कार्तिक यशा ने अपना संदेश देते हुए कहा कि नशा करना है तो ज्ञान का करें। शरीर और मस्तिष्क को शराब, अफीम आदि नशों का आदी बनाना घातक सिद्ध होता है, जबकि ज्ञान से व्यक्ति का परिपूर्ण विकास हो पाता है। मुख्य वक्ता अणुव्रत समिति के संरक्षक आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने नशा को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए कहा कि नशामुक्ति समाज के लिए सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा करने से केवल एक व्यक्ति व परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र को अवनति पर ले जाता है। कार्यक्रम में नवीन नाहटा ने नशा-विरोधी गीतिका प्रस्तुत की। अणुव्रत समिति लाडनूं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने समिति के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्ति के लिए अभियान तेज करने एवं आगामी योगक्षेम वर्ष में अपनी टीम सहित उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति का संदेश ‘नशा नाश का द्वार है, अणुव्रत ही उद्धार है’ का प्रसारण किया गया।

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सहित टीम को शपथ दिलाई

कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी राजसमंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ विशेष रूप से उपस्थिति रहे। उन्होंने अणुव्रत समिति लाडनूं के अध्यक्ष सहित पूरी टीम को शपथ दिलवाई व सम्मानित किया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की उपमंत्री रेणु कोचर व अन्य गणमान्य अतिथियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ नवकार मंत्र व अणुव्रत गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के शिक्षकों व छात्रगण का विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन नव मंत्री राज कोचर ने किया और अंत में उन्होंने ही आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now