लाडनूं तहसील परिसर स्थित मारवाड़ ई-मित्र को स्थाई रूप से बंद करने की अनुशंसा, अनेक ई-मित्र व आधार केन्द्रों के खिलाफ कार्रवाई, आईटी विभाग की टीम ने किया 11 केन्द्रों पर आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं तहसील परिसर स्थित मारवाड़ ई-मित्र को स्थाई रूप से बंद करने की अनुशंसा, अनेक ई-मित्र व आधार केन्द्रों के खिलाफ कार्रवाई,

आईटी विभाग की टीम ने किया 11 केन्द्रों पर आकस्मिक निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। आईटी विभाग द्वारा यहां 8 ईमित्र कियोस्कों एवं 3 आधार नामाकंन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके बाद लाडनूं तहसील परिसर स्थित 1 ईमित्र मारवाड़ ईमित्र को स्थाई रूप से बंद करने के लिए अनुशंषा की गई। इसके अलावा 1 ईमित्र पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई, 2 ईमित्र केन्द्रों पर कॉ-ब्रान्डेड बैनर चस्पा नहीं पाये गये और 3 ईमित्र धारकों के पास ईमित्र आई.डी. की अनुपलब्धता पाई गई। इस प्रकार निरीक्षण के दौरान ईमित्र केन्द्रों पर रेट लिस्ट, को-ब्रान्डेड बैनर, ईमित्र धारक आई.डी., निरीक्षण पुस्तिका एवं अन्य अनियमताएं पाई गई। कई ई-मित्र केन्द्रों पर बैनर एवं प्रमाण पत्र पर अभी भी जिला में डीडवाना-कुचामन की जगह नागौर लिखा हुआ पाया गया, जिसे विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया। उपनिदेशक शिव राज सोनी द्वारा दोषी ईमित्र धारकों पर कार्यवाही के लिए आईटी कार्यालय लाडनूं को निर्देशित किया गया एवं ब्लॉक टीम को ब्लॉक के अधीन समस्त ईमित्र केन्द्रों पर जिला डीडवाना-कुचामन अद्यतन किए जाने की सुनिश्चितता के लिए निर्देेशित किया गया।

लाडनूं व जसवंतगढ़ के ई-मित्र व आधार केन्द्र का किया निरीक्षण 

सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग की जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय आई.टी टीम द्वारा संयुक्त रूप से उपखण्ड क्षेत्र लाडनूं में बुधवार को ई-मित्र कियोस्क धारकों एवं आधार सेण्टर्स का यह औचक निरीक्षण किया गया। जिला कार्यालय निरीक्षण टीम से शिवराज सोनी, ए.सी.पी उपनिदेशक, योगेश कुमार वर्मा, प्रोग्रामर लाडनूं, राजाराम स्वामी, सहायक प्रोग्रामर, चैना राम महला, सहायक प्रोग्रामर एवं ब्लॉक स्तर से प्रेम सारण सहायक प्रोग्रामर एवं मनोहर लाल रूलाणियां द्वारा ग्राम जसवंतगढ़ में स्थित 3 ई-मित्र कियोस्क, शहरी क्षेत्र लाडनूं के 5 ई-मित्र कियोस्कों का तथा 2 आधार सेण्टर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षणकर्ता द्वारा आधार सेण्टर्स एवं ई-मित्र कियोस्क पर निर्धारित रेट लिस्ट, ओवरचार्जिंग, आधार एवं ई-मित्र सर्टिफिकेट्स चस्पानगी, ईमित्र धारक द्वारा आई.डी. धारित करने की सुनिश्चतता, रसीद का नियमानुसार वितरण, रजिस्टर इन्द्राज करना इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

दिए आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश

गर्मी का मौसम होने की वजह से ई-मित्र पर छाया-बैठक एवं पानी इत्यादि की माकूल व्यवस्था, भीड़ को नियंत्रण करने हेतु टॉकन व्यवस्था आदि के बारे में निर्देश दिये गये। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कियोस्क सेण्टर्स पर अवस्थित अव्यवस्थाओं को अविलम्ब दुरूस्त करने हेतु सेण्टर्स धारकों को सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण में आधार मशीन एवं ई-मित्र संचालकों को निर्धारित सेवा शुल्क वसूलने के संबंध में जांच की गई एवं मौके पर पाई गई अव्यवस्थाओं के बारे में आधार व ईमित्र संचालकों को सुधार के सख्त निर्देश दिये गये।

ई-मित्र कियोस्क पर लगाई शास्ति

औचक निरीक्षण के दौरान ए.सी.पी उपनिदेशक शिवराज सोनी के निर्देशन में टीम द्वारा मौके पर पाई गई लापरवाहियों के विरूद्ध कार्यावाही करते हुए नियमानुसार शास्ति अध्यारोपित की गई।

ई-मित्र से रसीद लेना न भूलें 

ए.सी.पी उपनिदेशक शिवराज सोनी द्वारा आमजन से अपील की गई कि ई-मित्र से सेवा लेने के बाद रसीद अवश्य लेवें, ताकि योजनाओं के आवेदन हेतु निर्धारित राशि से अधिक राशि लिए जाने वाली अवैध वसूली जैसे कृत्यों पर कार्यवाही की जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now