राजनीति में पहली बार- समाचार पत्र वितरकों के लिए जारी हुआ चुनाव घोषणा पत्र, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने किया अपना घोषणा पत्र जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजनीति में पहली बार-

समाचार पत्र वितरकों के लिए जारी हुआ चुनाव घोषणा पत्र,

राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने किया अपना घोषणा पत्र जारी

जयपुर (कलम कला न्यूज)। राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पहली बार राज्य के सभी समाचार पत्र वितरकों के लिए घोषणा की है, जो कि मानवता को ध्यान में रखते हुए जरूरी थी।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार टाक ने बताया कि देश में राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने इतनी गहराई में उतरकर समाचार पत्र वितरकों के बारे में सोचा, जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियों को तो 75 वर्षों में शायद समय ही नहीं मिला। इन सब के बारे में सोचने का। यह समाचार पत्र वितरक बंधु हर सुबह 5 बजे हमारे घर अखबार डालकर हमें देश-विदेश और हमारे समाज, शहर, गांव से हमें सदैव जोड़कर रखते हैं। सर्दी हो या गर्मी हो या बरसात या फिर बीमारी हो वह हम सब की बहुत सेवा करते हैं। सोचिए यदि एक दिन भी सुबह का अखबार नहीं आता है, तो हमें लगता है हमारा तो दिन ही शुरू नहीं हुआ और यह तभी संभव है जब हमारे सभी होकर भाइयों को अधिक से अधिक लाभ हो। उनके खर्चों में कटौती और उसके लिए अलग से एक पैकेज बनाया जाए।

समाचार पत्र वितरक बंधु विगत 75 वर्षों से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से परेशान हो रहे हैं। उनकी परेशानों को दूर करने के लिए ही राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में उन सभी समाचार पत्र समाचार पत्र वितरकों बारे में निम्नलिखित घोषणा की है-

1. सभी होकर्स का नि:शुल्क बीमा किया जाएगा।

2. सभी होकर को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

3. सभी होकर को बारिश से बचने के लिए बरसाती, सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े दिए जाएंगे।

4. सभी को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन शुरू की जाएगी।

5. सभी होकर को फ्री मोबाइल दिया जाएगा।

6. सभी होकर्स को हाउसिंग बोर्ड के मकान किस्तों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

7. सभी होकर्स को 2 लाख की लिमिट का क्रेडिट कार्ड सरकारी गारंटी पर दिया जाएगा।

8. सभी होकर्स के बैंक ऋण माफ किए जाएंगे।

9. सभी होकर्स को सुबह 4 बजे चाय बिस्किट फ्री उपलब्ध कराया जाएगा और उसके पैसे सीधे खाते में जमा होंगे।

10. होकर्स के लिए डिपो पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कि सर्दी, गर्मी और बारिश के दौरान आने वाले मौसम में अखबार और मैग्जीन को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

11 राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने सभी को कहा है कि सारे व्यापारी भाई, छोटे हो या बड़े अपने हितों के लिए सभी एक हो कर आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी को ही समर्थन दें। अगर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की सरकार बनती है तो यह सारी घोषणा तुरंत पूरी होगी, ऐसा आश्वासन दिया जाता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now