Download App from

Follow us on

लाडनूं भाजपा में नई करवट? राज्य की महिला विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकें- विधायक महिंदा, लाडनूं में गुजरात के विधायक ने भाजपा के अनेक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

लाडनूं भाजपा में नई करवट?

राज्य की महिला विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकें- विधायक महिंदा,

लाडनूं में गुजरात के विधायक ने भाजपा के अनेक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

लाडनूं। गुजरात के महूदा के विधायक संजय सिंह महिंदा ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती हैं, जो कुछ भी कर सकने का सामथ्र्य रखती है। वे यहां पहली पट्टी स्थित भैया बगीची में भाजपा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने वहां एकत्र महिलाओं से कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार है, जबकि केन्द्र ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने प्रदेश में एक होकर भाजपा को जिताने का आह्वान किया तथा कहा कि सभी को घर-घर पहुंच कर लोगों को कमल पर वोट देने के लिए प्रेरित करना है। राजस्थान में कांग्रेस के बढे हुए भ्रष्टाचार, सर्वत्र मची हुई धांधली और महिलाओं पर बढते अत्याचारों को ध्यान मे ंरख कर इस कांग्रेस सरकार को समूल उखाड़ कर बीजेपी का राज वापस लाना है। विधायक संजय सिंह महिंदा गुजरात से यहां अपनी प्रवास योजना के तहत आए थे। महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर ने प्रारम्भ में सबका स्वागत किया और महिला मोर्चा द्वारा किए लजा रहे कामों के बारे में बताया। महिला मोर्चा की इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट, युवा मोर्चा के चेतन भोजक, लोकेंद्रसिंह नरूका आदि भी विधायक के साथ थे। सम्मेलन में महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, मंजू रेगर, मधु भंसाली, अनीता चैरड़िया, कमला चौरडिया, हनुमानी देवी कोचर, बबिता सिंघी, हंसा चैहान, जुलेखा, प्रिया बैद, सुनीता बोथरा, उर्मिला भंसाली, पुष्पा, इंदु जैन, कंचन नागपुरिया, मनीष शर्मा, हीरामणि, संतोष कंवर, मीनाक्षी चैरड़िया आदि उपस्थित रही।

लाभार्थी सम्मेलन आयोजित

इससे पूर्व यहां हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय मे ंलाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक संजय सिंह महिंदा ने केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सम्मेलन में मौजूद लाभार्थियों से मुखातिब हुए और उन्हें लाभ उठाने में आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों की परेशानियों को दूर करने के कार्य में आगे आकर मदद करें। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने मोदी सरकार की विशेषताओं व जनहित के कार्यों की जानकारी दी और बताया कि सभी यह पक्का विश्वास रख कर चलें कि आगामी चुनाव में भाजपा की ही जीज होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट ने कहा कि जब बीजेपी आएगी तो सारी समस्याएं मिट जाएगी। आप सबको कहें कि बीजेपी को ही जिताना है। मोदी जी के साथ चलना है। उन्होंने चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की ऐतिहासिक सफलता को मोदीराज का महत्वपूर्ण कार्य बताया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक श्यामसुंदर पंवार, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, आशुसिंह लाछड़ी, कर्नल प्रताप सिंह रोडू, उमेश पीपावत, देवाराम पटेल, जगदीश सिंह राठौड़, बजरंग सिंह लाछड़ी, राजकुमार चिंडालिया, केशाराम हुडा, मुरलीधर सोनी, राजेश भोजक, लूणकरण शर्मा, अंजना शर्मा, दिलीप टाक, विक्रम सांखला, चेतन भोजक आदि उपस्थित थे। संयोजन लोकेन्द्र सिंह ने किया।

भाजपा में प्रवेश लेने पर स्वागत

भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित करके भाजपा में नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं का स्वागत गुजरात के विधायक संजय सिंह महिंदा ने किया। जयपुर में भाजपा ज्वायन करने के बाद पहली बार यहां भाजपा कार्यालय में आने पर पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा का भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा लाडनूं द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट, गुजरात से महुदा विधायक संजय सिंह महिंदा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चैधरी ने बागड़ा को दुप्पटा पहना कर शुभकामनाएं दी। भाजपा में आने पर केशाराम हुडा, पार्षद संदीप प्रजापत आदि का स्वागत भी इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, उमेष पीपावत, देवाराम पटेल, विजयपाल सिंह, चेतन भोजक, लोकेंद्र सिंह नरूका, मुरलीधर सोनी, राजेश भोजक, जगदीश पारीक, अनिल पिलानिया, मनीषा शर्मा, कन्हैयालाल प्रजापत, राजेंद्र सिंह धोलिया, सहीराम राहड, रामनिवास गर्ग, कैलाश प्रजापत, शंकर राठी, प्रभूराम राहड, भूराराम चंदेलिया, मांगीलाल राठी, पूर्णाराम चंदेलिया, गिरधारी बागड़ा, दिनेश शर्मा, प्रेमसुख शर्मा, रविंद्र सिंह कसूम्बी, मालचंद बागड़ा, मूलचंद गौड, पूर्णाराम मेघवाल, छोटी सोनी आदि उपस्थित रहे।

घूम-घूम कर बनाए भाजपा के सदस्य

विधायक संजयसिंह महिंदा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य आदि ने शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत राहूगेट पर अशोक स्तम्भ के पास से राहूगेट तक व्यापारियों व रेहड़ी चालकों आदि को मोबाईल से मिसा काॅल करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलवाई तथा सदस्ज्ञय बनने वाले व्यक्तियों का दुपट्टा व स्टिकर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ श्यामसुन्दर पंवार, जगदीश पारीक, अंजना शर्मा, मनीषा शर्मा, विजयलक्ष्मी पारीक, चेतन भोजक, लोकेन्द्र सिंह नरूका, मोहन सिंह चैहान, मंजू रैगर आदि उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

अपनी कमाई और ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर परिवार को उन्नति के लिए आगे बढाएं- खर्रा,  शहीद मांगू राम खर्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की शिरकत 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

We use cookies to give you the best experience. Our Policy