हर व्यक्ति लगाए साल में पांच पेड़, घर-घर वृक्षारोपण होना चाहिए, रुडीप की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया छायादार और फलदार पौधों से वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर व्यक्ति लगाए साल में पांच पेड़, घर-घर वृक्षारोपण होना चाहिए,

रुडीप की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया छायादार और फलदार पौधों से वृक्षारोपण

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। शुक्रवार को इसके तहत गाजी सरकार उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं के विद्यालय प्रांगण में और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर के पर्यावरण प्रदूषण को रोक जा सकता है। साथ ही वृक्ष ही हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं, तो सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। उनके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम पांच वृक्ष तो लगाने ही चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। सीऍमएससी के शेर मोहम्मद ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया। कैप रुडीप के असलम खान ने बताया कि वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा करके बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करके प्राणवायु को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने समस्त कार्मिकों को अपने-अपने घरों में भी वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया। सोशल सेफ गार्ड नवल सिंह, प्रशिक्षु मीनाक्षी नाथावत, फिरोज, संवेदक एलएंडटी के सूरज सिंह, मधुसूदन, अनिल एवं एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now