लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण, जल संरक्षण सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नगर पालिका ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागृति कार्यक्रम किया आयोजित, रैली निकाली, थैले बांटे, वन विभाग द्वारा तुलसी के पौधों का किया गया वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण, जल संरक्षण सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

नगर पालिका ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागृति कार्यक्रम किया आयोजित, रैली निकाली, थैले बांटे, वन विभाग द्वारा तुलसी के पौधों का किया गया वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक चलाये जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण, जल संरक्षण एवं जन जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को लाडनूं नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। नगरपालिका ईओ हरेन्द्र चौधरी व पालिका की वरिष्ठ पार्षद व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य व भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष गंगाराम रैगर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमान गेट के पास अशोक स्तम्भ तक पहुंची। रैली में सभी हाथों में पर्यावरण रक्षा, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग नहीं करने आदि से सम्बन्धित तख्तियां बैनर ले रखे थे और सम्बंधित नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जन जागृति कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को कपड़े के थैले उपयोग वितरित कर प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए सामुहिक शपथ दिलाई गई।

परम्परागत प्राचीन जलस्रोतों को बचाएं और उनकी साफ-सफाई करें

जन जागरुकता रैली के दौरान ईओ हरेन्द्र चौधरी ने सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के बारे में बताते हुए जीवन में जल के महत्व के बारे में बताया व इसका सदुपयोग करने व बचाव के लिए प्राचीन जल के स्रोतों कुंड, बावड़ी व तालाब, झरनों को सुरक्षित बचाना चाहिए व उसकी साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने जल के महत्व को रेखांकित करते हुए जल को बचाने का संदेश दिया व सभी मौजूद लोगों को जल संरक्षण करने की शपथ दिलवाई गई। सभी लोगों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने व बाजार से खाद्यान सामग्री व अन्य घरेलू सामान लाने के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया व थैले वितरित किये गए।

इन सबकी रही उपस्थिति

जागरूकता रैली कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सजंय कुमार बारासा, नन्दकिशोर चौधरी, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक रघुनाथ दान चारण, कनिष्ठ सहायक अरविंद धवल, पवन कुमार, सफाई निरीक्षक रामचन्द्र पूनियां, जमादार महेंद्र कुमार, भागचन्द चिंडालिया, गणेश चिंडालिया, नरेगा जेटीए रामप्रसाद खोजा, रामसिंह मेड़तिया, हिमालय चिंडालिया, गोपाल लोहिया आदि तथा पार्षद सुमित्रा आर्य, गंगाराम रैगर, सुभाष चन्द गंगवाल तथा अन्य महिला-पुरुष बड़ी संख्या में साथ रहे।

तुलसी के पौधों का किया वितरण

इसी तरह वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को वन विभाग लाडनूं के मंगलपुरा स्थित नर्सरी द्वारा आम जन को तुलसी के पौधों का वितरण कर पौधारोपण व जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। साथ ही विभाग द्वारा नर्सरियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर पौधों की ग्रेडिंग इत्यादि कार्य किये गए। इस दौरान अभियान के तहत वन विभाग द्वारा ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान की पूर्व तैयारी के तहत गड्ढे खोदने, वन क्षेत्र में स्थित जल संरचनाओं से गाद निकालने एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्यों को स्वीकृत व प्रारंभ किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now