हर अनुष्ठान का प्रभाव अवश्य घटित होता है- प्रो. दूगड़, विश्वविद्यालय परिसर में किया गया आध्यात्मिक अनुष्ठान 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर अनुष्ठान का प्रभाव अवश्य घटित होता है- प्रो. दूगड़,

विश्वविद्यालय परिसर में किया गया आध्यात्मिक अनुष्ठान

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय प्रांगण में शनिवार को आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनिश्री विजय कुमार एवं मुनिश्री जय कुमार के पावन सान्निध्य में प्रातःकाल इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मुनिवृंद ने इस अवसर पर सामुहिक जप भी करवाया। इस कार्यक्रम में मातृ संस्था जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमर चन्द लूंकड, धर्म चन्द लूंकड, भागचन्दजी बरड़िया, हंसमुख भाई मेहता, डाॅ. शांता जैन एवं कुलसचिव राजेश मौजा, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. बीएल जैन, प्रो. रेखा तिवाड़ी, प्रो. जिनेन्द्र जैन, डॉ. लिपि जैन, डॉ. बलबीर सिंह आदि विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने सभी का आभार ज्ञापन करते हुए आध्यात्म को एक शक्तिशाली मार्ग बताया और कहा कि हर अनुष्ठान का प्रभाव घटित अवश्य होता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गैस उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सख्ती, गैस एजेंसियों की होगी नियमित जांच तथा दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित, जिले की 3 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर लगाया 19500 रुपये का जुर्माना

शहर चुनें

Follow Us Now