भारत विकास परिषद की बैठक में कार्यकारिणी का किया विस्तार, ने सदस्यों के चयन के लिए कमेटी का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद की बैठक में कार्यकारिणी का किया विस्तार, ने सदस्यों के चयन के लिए कमेटी का गठन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद की साधारण सभा की प्रथम बैठक अध्यक्ष ब्रजेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में स्थानीय राहूगेट स्थित राधेश्याम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम नव-नियुक्त अध्यक्ष ब्रजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू व कोषाध्यक्ष कैलाश माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए निर्वाचन के लिए आभार व्यक्त किया। भाविप की स्थानीय शाखा के सदस्य पुरूषोत्तम सोनी को प्रांतीय वित्त सचिव बनाये जाने पर बैठक में उन्हें शुभकामनाएं दी गई। बैठक में नये सदस्य चयन हेतु एक समिति का गठन किया गया, जिसमें शाखा के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज सोनी, हनुमानमल जांगीड़, नितेश माथुर, महेन्द्र कुमार बाफना, सुशील पीपलवा व दीनदयाल पंसारी को शामिल किया गया। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल व पदमचन्द जैनाग्रवाल, सह-सचिव पद पर विजयकुमार चौहान व ललित नारायण सोनी को, सह कोषाध्यक्ष दीनदयाल पंसारी को, संरक्षक हंसराज सोनी, विशेष आमन्त्रित सदस्य पुरूषोत्तम सोनी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। महिला संयोजक मंजू चौहान व तारामणि चौहान को, संयोजक जनसम्पर्क प्रकाश सोनी व हर्षवर्द्धन नांदू, संयोजक सेवा महेन्द्र कुमार बाफना व रविन्द्र सिंह जोधा, संयोजक पर्यावरण रतनलाल सोनी व राधेश्याम सांखला, संयोजक संस्कार राजेन्द्र खटेड़ व प्रकाश गिड़िया एवं मीडिया प्रभारी गणेश चौहान व सुशील दाधीच को बनाया गया।

पहलगाम घटना को लेकर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गये निर्दोष नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि दी गई। बैठक में अनेक सदस्य उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now