विदेश से मेडिकल डॉक्टर की डिग्री लेकर आने पर परिजनों व नागरिकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विदेश से मेडिकल डॉक्टर की डिग्री लेकर आने पर परिजनों व नागरिकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

मारवाड़ मूंडवा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)। नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा से मोहम्मद अली पुत्र बुन्दू खान (रेलवे गार्ड) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम पास करके डॉक्टर बन कर वापस अपने शहर मूंडवा लौटने पर शहर वासियों और परिवार वालों ने उनका माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया।
यहां मुस्लिम समाज के दो युवाओं ने एमबीबीएस के एग्जाम पास करके मेडिकल डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. मोहम्मद अली ने बताया कि वेस्ट कजाकिस्तान स्टेट मेडिकल युनिवर्सिटी अक्तोबे से उन्होंने पांच साल की एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के एक साल बाद विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा पास कर अच्छे अंक प्राप्त किए। उनका अपने वतन भारत लौट कर मूंडवा पहुंचने पर सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. मोहम्मद अली का परिणाम 16 जुलाई को आया, जिसे सभी को खुशी हुई। मोहम्मद अली ने चिकित्सक बन कर अपने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया है। उसने बताया कि कजाकिस्तान से डॉक्टर की पढ़ाई पर उनके माता-पिता ने 40 लाख का खर्च उठाया है। डिग्री हासिल कर मारवाड़ मूंडवा आने पर मोहम्मद अली के पिता बुंदू खान, माता सरीफन बानो, बड़े पापा भंवरू, कालू , असकर व छोटू, सद्दीक, शकूर, जाकिर, भाई अजहरुद्दीन, पिन्दु, डॉ. मंसूर अली, अर्जुन मुंडेल, सफी, सद्दाम खोखर, बबलू, कालू, सद्दाम आदि ने उनका स्वागत गर्मजोशी से किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now