पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII”

एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान ‘उमंग-VII’ को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान अभियान की पूर्व तैयारी तथा गठित टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश प्रदान किए गये।बैठक के दौरान अभियान ‘उमंग-VII’ से जुड़े प्रत्येक स्टेक होल्डर पुलिस, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, चिल्ड्रन हॉम सेल्टर हॉम एवं एनजीओ आदि के आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में चर्चा की गई। एसपी ज्ञानचन्द्र यादव (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मूलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ यह विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीडवाना के समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह तथा सहायक श्रम आयुक्त डीडवाना संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां, एएचटीयू प्रभावी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा समन्वयक, चाईल्ड हेल्प लाईन नागौर, राजकीय रेलवे पुलिस, चौकी डीडवाना प्रभावी व रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, चौकी सुजानगढ़ के प्रभारी सहित थाना स्तरीय बाल कल्याण अधिकारी तथा एनजीओ आदि उपस्थित रहें। बैठक के दौरान बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” को सफल बनाने हेतु थानावार टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक स्टेक होल्डर पुलिस, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, चिल्ड्रन हॉम सेल्टर हॉम एवं एनजीओ आदि के आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में चर्चा की गई।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में बच्चों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करने के संबंध में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” (NMBA) के संबंध में अवगत करवाया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now