एफ.आई.आर. बनाम फेल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट, डीडवाना में केम्प लगा कर बताया फेल शासन की कारस्तानियों का विवरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एफ.आई.आर. बनाम फेल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट,

डीडवाना में केम्प लगा कर बताया फेल शासन की कारस्तानियों का विवरण

डीडवाना। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में चलाये जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत एफ.आई.आर. (फेल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) का शिविर लगाया गया। इस दौरान शहर के लोगों ने अपनी अनेक समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर जनमानस को कांग्रेस सरकार का ‘फेल कार्ड’ वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान सरकार के राज में प्रदेश की आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार करके आम आम जनता के हक को छीना हैं। राजस्थान सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार लिप्त है, पेपर लीक से युवा परेशान है, अपराध बेलगाम हो गए है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कर्नल नन्दकिशोर ढाका, जिला सह संयोजक श्यामप्रताप सिंह, विधानसभा प्रत्यासी रहे जितेंद्र सिंह जोधा, डीडवाना विधानसभा संयोजक गोपीकिशन प्रजापति, शहर मंडल संयोजक राजेन्द प्रसाद पटवारी, महामंत्री नरेश उपाध्याय, कोलिया मंडल अध्यक्ष डालूराम मेघवाल, युवा मोर्चा कोलिया अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, शहर युवा अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष जहांगीर भाटी, मंत्री मोहन खण्डेलवाल, प्रवीण पुरोहित, सुनील बांशा, हनुमान पोदार, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह थेबडी, संजय प्रजापत, शक्तिसिंह, अविनाश जोशी, विनोद दाधीच, बबलू प्रजापत, विट्ठल पारीक सहित अनेक लोग भी मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now