लाडनूं में खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस कैंप होगा शनिवार को अग्रसेन भवन में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस कैंप होगा शनिवार को अग्रसेन भवन में

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सेवक चौक स्थित अग्रसेन भवन में 11 अक्टूबर शनिवार को खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जायेगा। अपने कारोबार का रजिस्ट्रेशन करवाने या लाईसेंस लेने के लिए सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड, एक स्वयं की पासपोर्ट साइज फोटो और बिजली का बिल साथ लाना होगा। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को अपना व्यापार करने के लिए खाद्य रजिस्ट्रेशन लाइसेंस की आवश्यकता होती है। अगर रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस किन्हीं खाद्य कारोबार कर्ताओं के पास नहीं होता है, तो एफएसएस एक्ट 2006 के तहत धारा 26 में 25 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को कैंपों में भाग लेकर अपना रजिस्ट्रेशन बना लेना चाहिए। सभी खाद्य कारोबिरियों को अपने व्यवसाय के लिए रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस सम्बंधी कैंप जिले में लगातार जारी रहेंगे, उनका लाभ सभी उठा सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now