आचार्य तुलसी स्मारक पर सामुहिक रूप से किया गया ‘ओम भिक्षु’ जप का अनुष्ठान, आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर तेरापंथ महिला मंडल चला है जप अनुष्ठान कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य तुलसी स्मारक पर सामुहिक रूप से किया गया ‘ओम भिक्षु’ जप का अनुष्ठान,

आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर तेरापंथ महिला मंडल चला है जप अनुष्ठान कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा करवाया जा रहा विश्व शांति के लिए अद्वितीय ‘ओम भिक्षु’ जप अनुष्ठान का आयोजन जैन विश्व भारती परिसर स्थित आचार्य तुलसी स्मारक पर किया गया। शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता व हाकम साध्वीश्री कार्तिकयशा के सान्निध्य में लाडनूं महिला मंडल द्वारा किए गए इस आयोजन में 1 घंटे तक अनवरत ओम भिक्षु का जप 129 भाई-बहनों ने तन्मयता पूर्वक किया। ज़ूम एप द्वारा भी अनेक लोग इस जप अनुष्ठान से जुड़े। जप के समापन पर शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने मंगल पाठ सुनाया। इस अवसर पर साध्वी वृंद, समणियों, मुमुक्षु बहनों सहित महिला मंडल की अध्यक्ष आरती कठोतिया, मंत्री लीना दूगड़, उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, समता बोकडिया, उपमंत्री सुनीता बैद, पार्षद रेणु कोचर, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, प्रचार प्रसार मंत्री सुमन नाहटा, संगठन मंत्री मीनू बोथरा, कार्यसमिति सदस्याओं तथा जैन विश्व भारती व कन्या मंडल से काफी संख्या में श्रावक समाज उपस्थित रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now