विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, लाडनूं क्षेत्र में पूरी जीत का लक्ष्य, भाजपा कार्यकर्ताओं को बताई चुनावों की पूर्व तैयारियों की रूपरेखा, लोकसभा प्रवास योजना की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, लाडनूं क्षेत्र में पूरी जीत का लक्ष्य,

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताई चुनावों की पूर्व तैयारियों की रूपरेखा,

लोकसभा प्रवास योजना की बैठक आयोजित

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रवास अभियान के तहत यहां भाजपा के नवीन जिला कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा विस्तारक दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि लोकसभा प्रवास योजना संगठन में सबसे अहम है और यह भाजपा के मूल संगठन के साथ सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के लिए इस अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की भमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव पूर्व की विभिन्न तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सम्पर्क करें प्रत्येक बूथ का भौतिम सत्यापन करना है। प्रत्येक बूथ में विगत विधानसभा और लोकसभा के चुनावों के दौरान किए गए मतदान के आंकड़ों का संकलन इसमें बहुत मायने रखता है। बूथ क्षेत्र को इन आंकड़ों के अनुसार ग्रेडेशन करना भी इस कार्य में शामिल होगा, इसमें ‘ए‘ से लेकर ‘डी’ ग्रेड तक उनके कार्यों व मतदान के आधार पर दिया जा सकेगा। साथ ही बूथ के पिछड़ने पर उसकी ग्रेड सुधार का कार्य भी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।

हर बूथ पर बने सक्षम लोगों की सूचियां

लोकसभा विस्तारक राजपुरोहित ने निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर 25 महिला कार्यकर्ताओं, 25 ओबीसी युवाओं और एससी-एसटी होने पर उनकी सूची बनानी होगी। हर बूथ पर प्रभावशाली लोगों व समाज के उच्च स्तर के लोगों की सूचि बनाई जानी है, विभिन्न धर्मगुरूओं, संतों की सूची बनानी है। संघ विचार परिवार के लोगों की सूची तैयार करनी है। विस्तारक ने बताया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिह्नित करने और सूचिबद्ध करने हैं। हर बूथ पर कम से कम 10 बाईक धारियों, 10 फोर व्हीलर धारियों और 10 स्मार्ट फोन धारकों की सूचियां भी बनाई जानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात के एपिसोड सुने जाने सुनिश्चित करवाने हैं और हर बूथ पर कम से कम 100 कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात सुननी है।

20 मई तक करनी होगी वाल पेंटिंग

इस अवसर पर सह संयोजक रामगोपाल गहलोत ने सब कमेटियों के संयोजकों आदि की उपस्थिति लेते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मगुरूओं, प्रभावशाली लोगों की सूचियां पूरे विधानसभा क्षेत्र की तैयार करनी है। बूथ स्तर से संकलन करके इन्हें तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने आगामी 15 मई तक क्षेत्र मे वाल पेंटिंग करवाने की आवश्यकता बताई। सोशल मीडिया के ग्रुप बनाकर उनमें केन्द्र की योजनाओं, उपलब्धियों आदि की जानकारी शेयर करने, लीगल टीम बनाकर राज्य सरकार की नाकामियों और गलत कार्यों के बारे में एक्सपोज करने की जरूरत बताई। उन्होंने एक विशाल महिला सम्मलेन बुलाने की आवश्यकता बताई और कहा की आगामी 20 दिनों में यह सम्मलेन बलुआ जावे. अंत में भजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, सुनीता वर्मा, नाथूराम कालेरा, जगदीश पारीक, स्वच्छ भारत अभियान की संयोजक सुमित्रा आर्य, माया स्वामी, ब्रह्मानन्द शर्मा, मुरली मनोहर जांगिड़, ओमप्रकाश सिंह मोहिल, बाबूलाल प्रजापत, सुरेश खींची, राजेश कोठारी, निरंजन सोनी, ललित कुमार, विश्णु भोजक, भागचंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now