पहली बार जिले से आरएएस हुए अधिक अभ्यर्थी और सभी सामान्य व किसान परिवारों से, यह मेहनत का फल- जोधा, टैगोर निम्बीजोधा में किया गया नव चयनित आरएएस का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहली बार जिले से आरएएस हुए अधिक अभ्यर्थी और सभी सामान्य व किसान परिवारों से, यह मेहनत का फल- जोधा,

टैगोर निम्बीजोधा में किया गया नव चयनित आरएएस का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। टैगोर शिक्षण संस्थान निम्बी जोधा में लाडनूं तहसील के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में नव चयनित अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम डीडवाना भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में नव चयनित प्रशासनिक अधिकारी अवंतिका बरबड़ निंबी जोधां, मोनू कंवर लाडनूं, संजय डूकिया ओड़ींट, दुष्यंत सिंह सिंघाना, अशोक खीचड़ निंबी जोधा एवं उनके परिवार जनों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा में डीडवाना जिले से पहली बार इतने अधिक अभ्यार्थियों का चयन होना संपूर्ण जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इनमें अधिकांश अभ्यर्थी सामान्य परिवार एवं किसान वर्ग से चयनित हुए हैं, जो उनकी अथक मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति जुनून का परिणाम है। जोधा ने सभी नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति ईमानदार मेहनत करने और समय का सदुपयोग कर मंजिल को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सभी सफल नव चयनित आरएएस अधिकारियों का सम्मान उन्हें माल्यार्पण, साफा बंधन, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, डिप्टी विक्की नागपाल, भाजपा नेत्री अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य जयराम बुरड़क, देवाराम पटेल, सरपंच गणेश चबराल, पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़, पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पंवार, हरिराम खीचड़, हनुमान राम भाकर, हरि सिंह कोयल, एडवोकेट चेतन सिंह शेखावत, एडवोकेट जयश्री डूकिया, सुरेंद्र सिंह थेबड़ी एवं संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों एवं नव चयनित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शक्ति सिंह सिंघाना, रेवेन्यू इंस्पेक्टर उम्मेदराम कसूम्बी, गजेंद्र सिंह कोयल, गोविंद सिंह चांपावत, पृथ्वी सिंह उपसरपंच, नाथूराम डूकिया, बीरजी चौहान, कैप्टन छत्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह जोधा, श्रवण दास स्वामी, ओमप्रकाश कठौतिया, गोपाल सिंह सिंधु, विक्रम सिंह ढींगसरी, नानूराम घोटिया, सुखदेव जाखड़, राम सिंह दूदौली, दीप सिंह सींवा, ईश्वर सिंह सांवराद, करणी सिंह दताउ, कमांडो नरेंद्र सिंह व टैगोर एजुकेशन ग्रुप के समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now