क्षेत्र के विकास, समाज की प्रगति और प्रत्येक परिवार की खुशहाली के लिए सदैव समर्पित रहूंगा- ठाकुर करणीसिंह,
मीठड़ी में स्नेह मिलन सम्मेलन में किया गया भावभीना स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मीठड़ी में भाजपा मीठड़ी मंडल की और से गाड़ोदिया परिवार द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह का स्वागत-सम्मान ग्रामवासियों द्वारा परम्परागत ढंग से किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर दीप जलाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सामूहिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई हुई और पूरा कार्यक्रम आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में ठाकुर करणी सिंह ने अपने सम्बोधन में जनता के प्रेम और आशीर्वाद को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, समाज की प्रगति और प्रत्येक परिवार की खुशहाली के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प अभिव्यक्त किया और कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर ही समाज का वास्तविक विकास संभव है।कार्यक्रम में नगर पालिका लाडनूं के लीगल एडवाइजर एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, ठाकुर करणीसिंह ने हमेशा जनसेवा धर्म को अपनाया है। विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के बाद ठाकुर करणीसिंह भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए हर वर्ग, विशेषकर गरीबों और किसानों की सेवा के लिए तत्पर हैं। स्नेह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में मीठड़ी ग्रामवासी युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने गांव में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़कों का सुधार, पेयजल व्यवस्था और किसानों के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाने में करणीसिंह ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अंत में गाडोदिया परिवार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी, ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, रविन्द्र सिंह दुजार, दलीप सिंह एडवोकेट, बीजेपी जिला मंत्री नीतेश माथुर, जावेद खान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माया स्वामी, कमली देवी, भंवर सिंह शेखावत, नाथु सिंह शेखावत, हरदयाल सिंह शेखावत, शिंभू सिंह शेखावत, प्रेम सिंह शेखावत, श्रवण पटवारी, लक्ष्मण मीणा, सुनील भडे़च, गोपाल गोवला, बंशी चोटिया, मिठू रिणवा, लालचंद प्रजापत, जीवण गोवाला, प्रकाश चौधरी, किशन अग्रवाल, पंकज दाधीच, मुराद खां, सुरेश रामावत, लक्की खान, सुनील सैन, राजेंद्र मीणा, भगीरथ आलड़िया आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






