लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश,

सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। उधराजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग ने एक आदेश जारी कर लाडनूं उपखंड के लिए उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया है। इस आदेश द्वारा लाडनूं उपखण्ड के लिए गठित सतर्कता समिति की अध्यक्ष एसडीएम ममता लहुआ रहेंगी तथा समिति में सदस्य के रूप में राज्य सरकार ने गौतम दत्त शास्त्री लाडनूं, शंभूसिंह तौलियासर, आनन्द बागड़ा कसूम्बी, श्रीमती सुमित्रा आर्य लाडनूं, जगदीश पारीक लाडनूं एवं लूणकरण शर्मा लाडनूं को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि सुमित्रा आर्य इससे पहले दो बार जिला सतर्कता समिति नागौर की सदस्य रह चुकी तथा जिले भर के जन अभाव अभियोगों के निराकरण में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी। वर्तमान में गठित इस उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति के लिए आदेश क्रमांक. प. 5 (3) आरपीजी / उपखण्ड समिति / 2026 के अनुसार प्रशासनिक सुधार (ग्रुप-3) विभाग के आदेश क्रमांक 36 (2) प्र.सु./अनु-3/80/पार्ट दिनांक 29.03.2005 के क्रम में राज्य के जिलों में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समितियों के गठन का प्रावधान है। इस प्रावधान के अनुसार राज्य के जिलों के उपखण्डों हेतु गठित उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति में राज्य सरकार ने सदस्यों का मनोनयन किया है, जो सक्षम स्तर से अनुमोदित है। यह आदेश उप शासन सचिव जगदीश लाल मीणा ने जारी किया है। इस आदेश की प्रतियां मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री के विशिष्ट राहायक, मुख्य सचिव कार्यालय के संयुक्त सचिव, लोक सेवाएं विभाग के निदेशक, प्रशासनिक सुधार (ग्रुप-03) विभाग के शासन उप सचिव, सम्भागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी को भिजवाई गई ह

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now