अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील इकाई का गठन, रामस्वरूप बने तहसील अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील इकाई का गठन, रामस्वरूप बने तहसील अध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा डीडवाना–कुचामन के तत्वावधान में तहसील लाडनूं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामस्वरूप जांगिड़ को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी दिनेशकुमार कासलीवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। अध्यक्ष का कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा।संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई।नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष जांगिड़ ने सभी वरिष्ठजनों व समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक एकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सत्यप्रकाश लदोया, विजय प्रकाश तिराणियां, सुभाष किंजा, निर्मल किंजा, मुरली मनोहर, जितेन्द्र और दीपक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now