लाडनूं में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न, 131 विद्यार्थियों में से 109 ने दी परीक्षा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न, 131 विद्यार्थियों में से 109 ने दी परीक्षा

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रथम अखिल राजस्थान श्री विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को लाडनूं के श्री सत्यम शिक्षण संस्थान में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता से पूर्व समाज बंधुओं से अपील की गई थी कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। समाज के सहयोग और जागरूकता का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। लाडनूं केंद्र से कुल 131 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 109 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन समाज में शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज की उन्नति के लिए बच्चों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, और यह प्रतियोगिता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ “सारंग” (IRS) के निर्देशन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में केंद्र अध्यक्ष इंदरचंद मांडण, रवि कुमार किंजा, परीक्षा केंद्र प्रभारी गोपाल खलवानियां, सह प्रभारी नथमल खंडेलवाल, कमल किशोर तिरानियां, तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप लदोया, अध्यक्ष नंदलाल किंजा एवं मंत्री रामावतार बोदलिया, बाबूलाल खलवानिया, बाबुलाल बोदलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र किजां, दीपक लदौया, महिला मंडल अध्यक्ष अमिता किजां, दीपा लदौया, सुलोचना सहित जांगिड़ विकास समिति लाडनूं के समस्त सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वीक्षक के रूप में राजकुमार लदोया, सुरेश बोदलिया दुजार, मनोज कालूडिया दुजार, रामप्रकाश जायलवाल, उमेश जायलवाल, बरखा किंजा, ममता धनेरवा (मांडन), कीर्ति आसलिया ने सहयोग किया। स्वयंसेवक के रूप मे निक्की खलवानिया, साक्षी जायलवाल, सुमन दुजार, अंजलि किंजा, अखिल खलवानिया, विष्णु जायलवाल ने सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now