लाडनूं की राजनीति में प्रखर व्यक्तित्व पूर्व सरपंच अमरसिंह चौधरी खामियाद नहीं रहे, उनकी अंतिम यात्रा में उमड़े जिले भर के प्रमुख लोग, फर्स्ट इंडिया टीवी चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी भी खामियाद पहुंचे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की राजनीति में प्रखर व्यक्तित्व पूर्व सरपंच अमरसिंह चौधरी खामियाद नहीं रहे,

उनकी अंतिम यात्रा में उमड़े जिले भर के प्रमुख लोग, फर्स्ट इंडिया टीवी चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी भी खामियाद पहुंचे

अनूप तिवाड़ी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। नागौर के पूर्व जिला प्रमुख व वरिष्ठ काग्रेसी नेता डॉ. सहदेव चौधरी के भतीजे व ‘फर्स्ट इंडिया’ चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी के ताऊजी के लड़के पूर्व सरपंच अमरसिंह चौधरी का हार्ट फैल्योर होने से रविवार को सुबह 5 बजे तबनिधन हो गया। वे 76 साल के थे। वे लाडनूं तहसील की ग्राम पंचायत खामियाद के सरपंच रह चुके थे तथा क्षेत्र की राजनीति में अहम् भूमिका रखते थे। उन्हें प्रखर राजनीतिज्ञ के रूप में जाना-पहचाना जाता रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। अमर सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को ही खामियाद गांव में घर के पास स्थित उनके खेत में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जिले भर से प्रमुख लोग पहुंचे। फर्स्ट इंडिया चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी भी खामियाद गांव पहुंचे। साथ ही विभिन्न पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण व शहर के गणमान्य लोग भी खामियाद पहुंच कर उनकी अंतिम यात्रा में हुए। पूर्व सरपंच अमर सिंह चौधरी व्यवहार कुशल, सद्भावी और स्पष्टभाषी व्यक्ति थे। सभी लोगों के प्रति उनका प्रेम व स्नेहिल भाव सदैव रहता था। वे चैनल डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी के ताऊजी के लड़के थे। उनके पुत्र जिले के प्रमुख व्यवसायियों में शामिल हैं और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now