चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 21 फरवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 21 फरवरी को

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान में चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 फरवरी से किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव डा. अमिता जैन ने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे एकल लोकगीत, फिर 12 बजे रंगोली और दोपहर 2 बजे मेहंदी प्रतियोगिता व अनुपयोगी सामान का उपयोग करने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 22 फरवरी को 10.30 बजे नाटक, 11.30 आशुभाषण एवं 12.30 बजे पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे ‘आधुनिक शिक्षा का स्वरूप साधक या बाधक’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयेाजन होगा। तदुपरांत 11.30 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व 12.30 बजे बिना आग के व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी को आखिरी दिवस 10.30 बजे एकल लोकनृत्य व 11.30 बजे सामहिक लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाने के बाद 12.30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now