लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय की शोधार्थी अर्चना का राजस्थान काॅलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय की शोधार्थी अर्चना का राजस्थान काॅलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन,

कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान की शोधार्थी छात्रा अर्चना रांकावत का चयन राजस्थान काॅलेज शिक्षा विभाग में असस्अिेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के रूप में किया गया है। अर्चना संस्थान के अंग्रेजी विभाग से ही अपनी शोध कर रही है और शोध-कार्य के दौरान ही उसका यह चयन हो गया है। इस चयन के बाद शोधार्थी अर्चना रांकावत ने कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ से मुलाकात की और उनकी अभिप्रेरणा, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार ज्ञापित किया है। प्रो. दूगड़ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य, लगन और परिश्रम से हर काम में सफलता मिलनी संभव होती है। ज्ञातव्य रहे कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की छात्रा रही अवन्तिका पुत्री लालाराम मेघवाल का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में हुआ है। अवन्तिका की आरएएस के रूप में प्रथम नियुक्ति कृषि उपज मंडी समिति नागौर में सचिव पद पर हुई है। यहां की छात्रा दिव्या जांगिड़ का चयन असिस्टेंड प्रोफेसर पद पर सुजला काॅलेज में हुआ है और शिवानी चैधरी का चयन नेवी के लिए किया गया है। इसी प्रकार पूर्व में भी लगातार यहां के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की नियुक्तियां केन्द्र व राज्य सरकारों एवं अन्य जगहों पर हुई हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now