Genara ladnunगैनाणा रोड पर मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। यहां उपखंड अधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन देकर भैंरूंजी के मंदिर के समीप जबरन शराब का ठेका खोले जाने के प्रयास करने का विरोध किया गया है। यह ज्ञापन निम्बीजोधां की इन्द्रदेवी, कुलदीपसिंह, मधु पारीक, रामावतार, जगदीश, श्रवणराम, छत्रपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, भगवानाराम, राजेन्द्र, अयान आदि ने देकर बताया है कि शराब का ठेकादार गैनाणा रोड पर निम्बी के वार्ड सं. 1. में भैंरूंजी के मंदिर के पास शराब का ठेका खोलना चाहता है, जबकि यह आबादी व व्यापारिक क्षेत्र है और यहां मंदिर के महिलाओं का आना-जाना लगातार लगा रहता है। इससे पूजा के लिए आने वाली महिलाओं एवं व्यापारी वर्ग आदि सभी को भारी परेशानी होती है। जिस दुकान में इस ठेके का संचालन करना चाह रहे हैं, उसकी मालिक ने भी लिखित में उसकरी दुकान में शराब का ठेका चलाने पर आपति की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि एनएच 458 पर गैनाणा रोड पर इस शराब की दुकान को स्थानान्तरित नहीं किया जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now