भूतोड़िया विद्यालय में नव निर्मित टिन शेड व मंच का भव्य लोकार्पण समारोह 17 को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भूतोड़िया विद्यालय में नव निर्मित टिन शेड व मंच का भव्य लोकार्पण समारोह 17 को

लाडनूं। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक भूतोड़िया विद्यालय में तेरापंथ धर्मसंघ की शासन माता साध्वी कनकप्रभा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर महिला मंडल द्वारा बनाए गए टीन शेड एवं मंच का लोकार्पण 17 मार्च को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में शासन गौरव सध्वीश्री कल्पलता व सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित होगा। समारोह में उद्घाटन कर्ता के रूप में महिला मंडल की अध्यक्ष सुरेन्द्र-प्रीति घोषल करेंगी। मुख्य अतिथि महिला मंडल की ट्रस्टी सूरज बरडिया होंगी।मुख्य वक्ता महिला मंडल की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी भूरा होंगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ठा. मनोहर सिंह, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल व तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now