महिलाओं के साथ समूह चर्चा, सबको सीवरेज परियोजना से अवगत करवाते हुए स्वच्छता का महत्व समझाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं के साथ समूह चर्चा, सबको सीवरेज परियोजना से अवगत करवाते हुए स्वच्छता का महत्व समझाया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड पर महिलाओं के साथ समूह चर्चा करते हुए उन्हें सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया उल्टी दस्त आदि जो हमे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। इसलिए सभी कॉलोनी वासी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवें और कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके तथा किसी प्रकार का ठोस पदार्थ या प्लास्टिक इसमें प्रवाहित न करें। आंगण बाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम ने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मोहल्ला साफ-’सुथरा रहे, यह हमारी सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में यास्मीन और रामकिशोर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। रूबीना, सलमा, अनुराधा, नसरीन, फातिमा सहित अन्य महिलाओं ने समूह चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now