फोग के पौधे पर शोध करने पर रींगण के ज्ञानप्रकाश मेघवाल को मिली डाॅक्टरेट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फोग के पौधे पर शोध करने पर रींगण के ज्ञानप्रकाश मेघवाल को मिली डाॅक्टरेट

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम रींगण निवासी ज्ञान प्रकाश मेघवाल पुत्र रामदेवाराम को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। इन्होंने अपना शोध कार्य ‘इवैल्यूएशन ऑफ एंटीऑक्सीडेंट एंड एंटीकैंसर पोटेंशियल ऑफ कैलिगोनम पॉलीगोनोइड्स अगेंस्ट डीएमबीए इंड्यूस्ड स्किन कार्सिनोजेनेसिस इन स्विस एल्बिनो माइस’ विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध कार्य डॉ. प्रियदर्शी मीणा, सहायक आचार्य, प्राणी शास्त्र विभाग के निर्देशन में संपन्न किया। अपने शोध में ज्ञान प्रकाश ने फोग पौधे के एंटीऑक्सीडेंट एवं कैंसररोधी गुणों का अध्ययन करते हुए त्वचा कैंसर पर इसके प्रभाव से संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक निष्कर्ष प्रस्तुत किए, जो भविष्य में कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। ज्ञानप्रकाश की इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now