बाकलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 10वीं के परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों का उनके घर पहुंच कर किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाकलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 10वीं के परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,

उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों का उनके घर पहुंच कर किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम बाकलिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा के लिए प्रधानाचार्य भागीरथ मल ने स्टाफ साथियों के साथ विद्यार्थियों के घर-घर पहुंच उन्हें माल्यार्पण और साफे बंधवा कर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों का सम्मान भी किया गया।
इस विद्यालय की कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर कोमल सारण 91.50% अंक प्राप्त कर रही। द्वितीय स्थान पर दशरथ कुमार को 85.50% अंक मिले और तृतीय स्थान पर रही कनक घोटिया ने 85.33% अंक प्राप्त किए। विद्यालय की 10वीं परीक्षा में कुल प्रविष्ट 28 छात्र-छात्राओं में से 23 विद्यार्थियों ने प्रथम एवं 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। अधिकतर विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये।गुणवत्ता की दृष्टि से परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। 8वीं व 5वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अधिकतर विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त की। बुधवार को विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर सभी ने प्रशंसा प्रकट की। बैठक में विद्यालय स्टाफ ने नामांकन अभिवृद्धि के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now