भाजपा नीति मंच के श्रम प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महामंत्री बने हनुमान बिरड़ा
लाडनूं (kalamkala.in)। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान बिरड़ा को भाजपा नीति मंच में श्रम प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमर सैनी के आदेशानुसार एवं आशु भाई सक्सेना की अनुशंसा पर उन्हें मंच में राष्ट्रीय महामंत्री (श्रम प्रकोष्ठ) पद पर पदासीन किया गया है। मनोनयन के बाद हनुमान बिरड़ा ने मंच के समस्त पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया एवं दी गई जिम्मेदारी को सच्ची निष्ठा के साथ निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भा.ज.पा के विचारों को, ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।







