100 किमी मैराथन दौड़ के विजेता मनीष कुमार सोनी का सम्मान, 13 घंटे 58 सैकेंड में रात के 2 बजे तक दौड़ कर बने मैराथन विजेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

100 किमी मैराथन दौड़ के विजेता मनीष कुमार सोनी का सम्मान,

13 घंटे 58 सैकेंड में रात के 2 बजे तक दौड़ कर बने मैराथन विजेता

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मीठड़ी मारवाड़ में देवसागर फर्म शोरूम के प्रोपराइटर पुखराज गुर्जर देवरा द्वारा मैराथन -द हेल रेस, बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन जैसलमेर (100 किमी) में विजेता रहे मनीष कुमार सोनी (प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फिरवासी) का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। व्याख्याता सीआर मेहरा ने बताया कि मनीष कुमार सोनी ने 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मैराथन दौड़ शुरू की गई और रात 2:00 बजे इस मैराथन को 13 घंटे 58 सैकंड में दौड़कर समाप्त किया और इस मैराथन के विजेता बने। उप प्राचार्य राजूलाल स्वामी ने बताया कि प्राचार्य सोनी 100 किमी मैराथन दौड़ विजय कर शिक्षक समाज का गौरव बढ़ाया है और दौड़ से स्वस्थ जीवन अपनाने के प्रेरणा दायक बने हैं। इस अवसर पर हीरा लाल गुर्जर, पुखराज गुर्जर, राजू लाल स्वामी, परमेश्वर महला, शिवभगवान भंवरिया, कैलाश मीणा, नरेन्द्र, रजनीकांत शर्मा और देवसागर शो रूम का स्टाफ उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now