गांधीवाद के लिए किया बलदेवराम चोयल का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांधीवाद के लिए किया बलदेवराम चोयल का सम्मान

लाडनूं। निम्बी जोधां के राजकीय भिंकूलाल सारड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सेक्रेट्री बलदेवा राम चोयल का लम्बे समय से गांधीवादी तरीके से सादगी पूर्वक व बिना किसी स्वार्थ के अध्यापन एवं सचिव पद पर कार्यरत रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर एक सादे समारोह में उनका सम्मान किया गया। उनका स्वागत करते हुए स्टाफ सदस्य केआर चौधरी ने बताया कि देश के खोए हुए सांस्कृतिक मूल्यों को पुनः हासिल करने एवं संस्कारों व शिक्षा के माध्यम से देश के उत्थान के लिए सादगी व त्याग के माध्यम से बहुत बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। कर्मचारी नेता जगदीश प्रसाद घिंटाला ने इस अवसर पर कहा कि लाडनूं तहसील के छोटे से गांव तिपनी के रहने वाले बलदेव राम चोयल के परिवार के सदस्य ‘रामराम सा’ की रामधुन के लिए प्रख्यात रहे हैं। यह परिवार सनातनी हिन्दू धर्म के संरक्षण की दिशा में काफी समक्षमता से आगे बढा है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now