सभी पार्षद पूरा साथ देंगे तो काम में कोई कसर नहीं रहने देंगे- ईओ हरेन्द्र, लाडनूं के विकास और समस्याओं के समाधान को लेकर ईओ ने किया पार्षदों से विचार-विमर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी पार्षद पूरा साथ देंगे तो काम में कोई कसर नहीं रहने देंगे- ईओ हरेन्द्र,

लाडनूं के विकास और समस्याओं के समाधान को लेकर ईओ ने किया पार्षदों से विचार-विमर्श

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर के विकास को लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को पालिका कार्यालय में पार्षदों से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर ईओ हरेन्द्र ने कहा कि अगर सभी पार्षद पूरा साथ देंगे तो काम में कोई कसर नहीं रहने देंगे। उन्होंने पार्षदों से विभिन्न वार्डों और शहर की मुख्य समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली और सारी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। पार्षद सुमित्रा आर्य ने वार्डों में घर-घर जाकर कचरा-संग्रहण के लिए ऑटो-टीपर के नहीं आने की समस्या बताई और कहा कि आएदिन आटो टीपर खराब होने, पंक्चर होने आदि की बात आती है, लेकिन वे वापस ठीक होकर नहीं लौटते। शहर के कुल 45 वार्डों में सिर्फ 15 आटो टीपर भी बमुश्किल लगे हुए हो सकते हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग रखी। इस पर ईओ ने सभी आटो टीपर की जानकारी ली और सबका भौतिक सत्यापन उनसे करवाने के निर्देश दिए। बैठक में नालियों और नालियों के कट ठीक करवाने, खंभों पर नई लाईटें लगवाने आदि की बात भी उठाई गई। इस पर ईओ हरेन्द्र ने सभी काम करवाने और किसी भी वार्ड को वंचित नहीं रखने का आश्वासन दिया‌। मालियों के बास में कमल चौक से नियमित सफाईकर्मी को हटाया जाने को लेकर सुमित्रा आर्य ने आपत्ति दर्ज करवाई। बस स्टेंड के जल भराव की समस्या के स्थाई हल के लिए नाले का निर्माण करवाने की मांग भी सुमित्रा आर्य ने की तथा उन्होंने आर्यसमाज लाडनूं के दक्षिण तरफ एक ब्रेकर बना कर पुलिस चौकी की तरफ से आने वाले बरसाती पानी को बस स्टेंड की तरफ जाने से रोकने की आवश्यकता बताई। ईओ ने सब पर ध्यान देने का भरोसा जताया। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों के काम में कोताही की बात भी चली, जिस पर ईओ ने स्पष्ट कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नियमित रूप से ली जाए और एक भी अनुपस्थित पाया जाने पर जमादारों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची ने भी सभी खराब पड़े आटो टीपर को ठीक करवाने और नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक रखें जाने की मांग की। पार्षद अदरीश खां ने सभी वार्डों में नालियों के काम करवाने की बात रखी और कहा कि जिन वार्डों में काम कम हो, उनमें कम और जिनमें अधिक कार्य हो, उनमें अधिक काम करवाए जाने चाहिए। बैठक में पार्षद ओमसिंह मोहिल, नदीम बल्खी आदि मौजूद रहे। वार्ता के दौरान अरविंद धवल, एस.आई. रामचंद्र, सुखाराम जमादार, हरेंद्र जमादार, भागचंद जमादार, ओमप्रकाश जमादार आदि से भी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now