‘फौज की नौकरी है, तो कार और 10 लाख रूपयों के दहेज पर तो हक बनता है…’ दहेज की मांग को लेकर युवती को बेरहमी से पीट कर किया बेहोश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘फौज की नौकरी है, तो कार और 10 लाख रूपयों के दहेज पर तो हक बनता है…’

दहेज की मांग को लेकर युवती को बेरहमी से पीट कर किया बेहोश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। फौज की नौकरी करने वाले युवक और उसके परिवार द्वारा नौकरी के मुताबिक दहेज नहीं देने को लेकर विवाहिता युवती को आएदिन प्रताड़ित करने और फिर सभी ससुराल वालों द्वारा लाठी, धारदार हथियार व थापों-मुक्कों से गंभीर रूप से मारपीट की गई और वह बेहोश हो गई, तो उसे ग्राम सींवा से लाया जाकर लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले को दर्ज करके जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार सुमन पुत्री रामदेवाराम जाट लाडनूं की शादी नाथूराम जाट निवासी सींवा के साथ पिछले साल 15 मार्च को हुई। शादी में दिए गए उपहारों-दहज से ससुराल प़क्ष के लोग खुश नहीं हुए। पति नाथूराम फौज की नौकरी में होने से उनका कहना था कि ‘उन्होंने फोर व्हीलर गाड़ी और 10 लाख नकद की समठूनी नहीं देकर समाज में उनकी नाक कटवा दी।’ इसके बाद युवती को रोज-रोज तंग व परेशान किया जाने लगा। उसके जेवरात छीन कर अपने पिता से गाड़ी व रूपए लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।  इसके बाद 25 अप्रेल गुरूवार को उसके पति, ससुर, ननद, देवरानी, काका ससुर कुशालाराम व उनके परिवार ने एकराय होकर उसके साथ थापा-मुक्की, लाठी, धार हथियार से गंभीर मारपीट की, जिससे वह बहोश हो गई। जानकारी मिलने पर उसके भाई रामकिशोर व हरेन्द्र आकर उसे ससुराल से लेकर लाडनूं हॉस्पीटल में भर्ती करवा कर उसका इलाज करवाया। पुलिस ने यह मामला धारा 498ए, 406, 341, 323 भादस में दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम विश्नोई सीआई स्वयं कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now