लाडनूं उपखंड कार्यालय के समक्ष धरनार्थियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, मंगलपुरा पंचायत के लोगों ने लगा रखा है पिछले सात दिनों से धरना, परिसीमन को लेकर सुनवाई नहीं होने पर कर रहे हैं आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं उपखंड कार्यालय के समक्ष धरनार्थियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ,

मंगलपुरा पंचायत के लोगों ने लगा रखा है पिछले सात दिनों से धरना, परिसीमन को लेकर सुनवाई नहीं होने पर कर रहे हैं आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। परिसीमन मामले को लेकर गुस्साए मंगलपुरा वासियों की नाराज़गी कम होने में ही नहीं आ रही है। पिछले 7 दिनों से यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष मंगलपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामवासी लगातार धरने पर बैठे हैं। इस अनिश्चितकालीन धरने के साथ ही ग्रामीणों ने सोमवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी ग्राम पंचायत को नगर पालिका लाडनूं में विलय नहीं किया जाए और ग्राम पंचायत को यथावत ही रखा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायतों, आपत्तियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और धरने के 7 दिनों बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। इस सब से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताने के लिए और सद्बुद्धि देने के लिए सोमवार को यज्ञ का आयोजन धरना-स्थल पर किया। इस यज्ञ में लकड़ियां जलाई गई और अपनी मांगों के नारे लगाए गए। इस धरना-प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ के आयोजन में ग्राम पंचायत मंगलपुरा के सरपंच चंपालाल मेघवाल, उप सरपंच तोलाराम मारोठिया, सभी वार्डो के पंच और सभी गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें बंशीधर सुईवाल, विजय सिंह सैनी, चम्पालाल भाटी, बाबूलाल टाक, मदनलाल बेरा, जगदीश पोटलिया, संपत टाक, सुमेरमल इंदौरिया, चुनीलाल टाक, कानदान चरण, इंद्रजीत टाक, विनय भाटी, नवीन भाटी, मनीष तंवर, बबलू सैनी आदि एवं महिलाएं शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now