प्लास्टिक के दुष्परिणाम- डीडवाना की गोपाल गौशाला में 12 गायों की आकस्मिक मौतों की कलेक्टर ने करवाई जांच, गायों की मौत का कारण अत्यधिक प्लास्टिक एवं सूखा चारा खाने से आया (एसफेक्सीया) अफारा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्लास्टिक के दुष्परिणाम-

डीडवाना की गोपाल गौशाला में 12 गायों की आकस्मिक मौतों की कलेक्टर ने करवाई जांच,

गायों की मौत का कारण अत्यधिक प्लास्टिक एवं सूखा चारा खाने से आया (एसफेक्सीया) अफारा

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना स्थित गोपाल गौशाला में दो दिन पूर्व हुई गायों की अचानक मौत पर जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने संज्ञान लेकर उपखंड अधिकारी एवं पशुपालन विभाग से उसकी जांच रिपोर्ट मंगवाई है। जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशों पर तुरंत कारवाई करते हुए पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा अधिकारी छोटी खाटू व केराप पशु चिकित्सा अधिकारी का जांच दल गठित कर गौशाला में हुई गायों की मौत की जांच की गई। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर गोपाल गौशाला में हुई गायों की मौत की जांच की गई, इस दौरान गौशाला में कुल 12 टैग रहित गौवंश मृत पाए गए जिनमें, 2 मादा एवं 10 नर गौवंश थे, उनमें से 2 गौवंश 31 अगस्त को एवं 10 गौवंश पूर्व के मृत थे। उन्होंने बताया कि मृत गौवंश का जांच दल द्वारा पोस्टमार्टम करने पर गायों की मौत अत्यधिक प्लास्टिक एवं सूखा चारा खाने से (एसफेक्सीया) आफरा आने के कारण हुई है, वही मृत गौवंश के आस-पास भी प्लास्टिक अवशेष पाए गये। उप निदेशक ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर गौशाला प्रबंधन को मृत गोवंश का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने एवं अन्य गौवंश की देखभाल के निर्देश दिए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now