स्व. लादू सिंह जी सांखला स्मृति में विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयों को किया जाएगा सम्मानित, भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षक दिवस पर ‘गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्व. लादू सिंह जी सांखला स्मृति में विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयों को किया जाएगा सम्मानित,

भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षक दिवस पर ‘गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के सेवाभावी, सुशील और सदाचार के प्रतीक रहे स्व. लादू सिंह जी सांखला की स्मृति में भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 3 व 4 सितम्बर को आयोज्य ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम’ में क्षेत्र के 6 विद्यालयों के 3 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं पानी के बॉटल तथा इन विद्यालयों के सभी अध्यापकों को विशेष ‘टीचर बैग’ और सभी विद्यालयों को भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीरें प्रदान किए जाने के साथ उन्हें भारत विकास परिषद का दुपट्टा ओढ़कर सम्मानित भी किया जाएगा। अलग-अलग विद्यालयों में होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए आर्थिक सौजन्य परिषद सदस्य राधेश्याम सांखला एवं समस्त सांखला परिवार लाडनूं की ओर से स्व. लादू सिंह जी सांखला की स्मृति में किया जाएगा। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सांखला परिवार की ओर से दिया जाने वाला यह समस्त सम्मान शिक्षा के प्रति शिक्षकों का दायित्व बने और विद्यार्थियों को अधिकतम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से भावी पीढ़ी को पूरे समर्पण भाव से तैयार करें। इसी भावना से हर वर्ष भारत विकास परिषद अपने स्थाई प्रकल्प के रूप में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर आयोजित किया जाता हैं। इस बार 5 सितंबर को राजकीय अवकाश होने से यह पूर्व के दो दिनों में करवाया जाएगा।

विभिन्न विद्यालयों के कार्यक्रमों के लिए निर्धारित वक्ता व टीम सदस्य

इस कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों के लिए परिषद सदस्यों की अलग-अलग टीमों ओर वक्ताओं का निर्धारण किया गया है। इन कार्यक्रमों में वक्ता भारत विकास परिषद की स्थापना से आज तक की सभी गतिविधियों की जानकारी देंगे। इन गठित टीमों को इस प्रकार बनाया गया है-

3 सितम्बर के कार्यक्रम 

3 सितंबर को सुबह 8:30 बजे 3 विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे, जिनके लिए विद्यालय-वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनके अनुसार –
1: शिवाजी पब्लिक विद्यालय ओड़ींट के लिए
वक्ता होंगे राधेश्याम सांखला, उनकी टीम के सदस्यों में किरण चंद सिंघी, रमेश सिंह राठौड़, राजेंद्र माथुर, प्रकाश गिड़िया आदि रहेंगे।

2: राजकीय 4 नम्बर विद्यालय मगराबास लाडनूं के लिए गठित टीम में वक्ता रहेंगे पुरुषोत्तम सोनी और टीम सदस्यों में बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, मनीष शर्मा, दिनेश सोनी आदि होंगे।

3: राजकीय विद्यालय सुनारी के लिए वक्ता रहेंगे प्रकाश सोनी और सदस्यों में हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, लूण करण शर्मा, लक्ष्मण शर्मा आदि शामिल होंगे।

4 सितम्बर के कार्यक्रम 

4 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से 3 विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। इनके लिए गठित टीमों में इन कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है-
1: राजकीय विद्यालय बाकलिया में वक्ता रहेंगे हंसराज सोनी और सदस्यों में महेंद्र बाफना, कैलाश घोडे़ला, सांवर मल प्रजापत, सुशील सोनी आदि रहेंगे।

2: राजकीय विद्यालय खानपुर के कार्यक्रम में वक्ता होंगे राधेश्याम सांखला और इनके साथ टीम सदस्यों में रहेंगे रमेश सिंह राठौड़, राजेंद्र माथुर, ललित सोनी, गिरधर चौहान, नानक आडवाणी आदि।

3: प्यारी देवी तापड़िया आदर्श विद्यालय जसवंतगढ़ की टीम में वक्ता रहेंगे पुरूषोतम सोनी और सदस्यों में किरण चंद सिंघी, सुरेश जाजू, सुशील दाधीच, गणेश चौहान आदि शामिल होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव