जसवंतगढ़ में पैट्रोल पम्प पर लूट : बदमाशों ने आधी रात को तोड़-फोड़ कर लूटा, आधी रात को आए बदमाशों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़ अंदर सोए पम्प-मालिक के पुत्र को डरा-धमका वहां मौजूद 26 हजार 800 की नकदी लूटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ में पैट्रोल पम्प पर लूट : बदमाशों ने आधी रात को तोड़-फोड़ कर लूटा,

आधी रात को आए बदमाशों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़ अंदर सोए पम्प-मालिक के पुत्र को डरा-धमका वहां मौजूद 26 हजार 800 की नकदी लूटी

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। यहां कभी दिनदहाड़े वारदातें हो जाती है, तो कभी रात के अंधेरे में लुटेरे वारदात करके निकल जाते हैं। जसवंतगढ़ पुलिस थाने में महादेव फीलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ व लूट की वारदात दर्ज हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।घटनानुसार महादेव फीलिंग स्टेशन के मालिक मोहन लाल कुमावत के पुत्र मनोज कुमार प्रजापत (45) निवासी नया बास सुजानगढ 23 अक्टूबर को पैट्रोल पम्प पर ऑफिस का दरवाजा बंद कर अंदर सो रहा था, तब रात के 1.40 बजे और सीसीटीवी कैमरे में दर्ज घटना के अनुसार रात्रि 2.06 बजे अज्ञात दो व्यक्ति आकर ऑफिस का दरवाजा पीटने लगे व बाहर निकलने की धमकी देने लगे। उसके बाहर नहीं आने पर उन दोनों अज्ञात मुलजिमों ने ऑफिस का कांच का दरवाजा तोड़ दिया व धमकी दी। उन लोगों ने उसे डरा कर वहां उपलब्ध राशि 26 हजार 800 रुपए उससे लूट लिए। उन्होंने जाते-जाते इस बारे में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने की धमकी दी। ऑफिस पर लगा कांच तोड़े जाने के दौरान उनमें से एक आरोपी जख्मी भी हो गया, जिससे मौके पर उसके खून के छींटे गिर गए। मनोज कुमार ने उसी समय पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी।पुलिस तुरंत वहां मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने इस प्रकरण को धारा 308 (2), 324 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now