कलेक्टर की नई पहल- जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को 28 अक्टूबर को बांटे जाएंगे पट्टे, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कुचामन में आयोजित होगा पट्टा वितरण कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलेक्टर की नई पहल- जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को 28 अक्टूबर को बांटे जाएंगे पट्टे,

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कुचामन में आयोजित होगा पट्टा वितरण कार्यक्रम

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन जिले के पट्टा-विहीन राजकीय विद्यालयों को पट्टे देने की अपनी महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर को जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को एक साथ पट्टे दिये जायेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिले के राजकीय विद्यालयों को पट्टे जारी करने के निर्देश प्रदान किये थे। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को जिले के उन सभी विद्यालयों की सूची तैयार करने के लिए निर्देश जारी किये गए, जिनके पट्टे नहीं बने हुए थे तथा सभी संस्था प्रधानों को विद्यालयों के पट्टे बनवाने के संबंध में जरूरी दस्तावेजों के लिए मार्गदर्शन दिया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले में 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके पट्टे बनाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा एक मिशन के रूप में किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर खटनावलिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर को राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद सभागार कुचामन सिटी में इन सभी विद्यालयों को एक साथ पट्टे प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशन जिला प्रशासन द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल से राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण, कक्षा-कक्षों का विस्तार एवं खेल मैदान के निर्माण में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होगा, साथ ही जन सुविधाओं के विस्तार में भी वृद्धि होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now