खेत से लौटती नाबालिग लड़की को उठा कर कार में ले भागे आरोपियों को मात्र 48 घंटे में पुलिस ने धर-दबोचा, अपहृत नाबालिग लड़की को भी किया दस्तयाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत से लौटती नाबालिग लड़की को उठा कर कार में ले भागे आरोपियों को मात्र 48 घंटे में पुलिस ने धर-दबोचा, अपहृत नाबालिग लड़की को भी किया दस्तयाब

लाडनूं। पुलिस थाना जसवंतगढ द्वारा अपहरण तथा पोक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घंटों के अंदर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही अपहृत नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब किया है। आरोपी 27 अक्टूबर को नाबालिग बालिका को जबरदस्ती उठाकर अपनी कार में डालकर भगा ले गए थे। जिसका प्रकरण जसवंतगढ पुलिस थाने में प्रकरण संख्या 179/ 2022 धारा 363, 354, भादसं व 7/8 पोक्सो एक्ट 84 जे.जे. एक्ट में दर्ज किया गया।
सफेद रंग की लग्जरी कार में किया अपहरण 

घटनानुसार 27 अक्टूबर को जसवंतगढ पुलिस थाना में एक लिखित रिपोर्ट पेश की गई कि प्रार्थी की नाबालिग पुत्री उस दिन शाम को 6 बजे खेत से घर लौट रही थी। तब एक सफेद रंग की लग्जरी कार नम्बर आरजे 37 यूए 7645 में धनराज मेघवाल निवासी बालसमन्द व जमन नायक पुत्र दीपाराम नायक निवासी छपारा उसे जबरदस्ती उठा कर कार में डाल कर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी की लड़की नाबालिग है और उसको जबरन गलत नियत से उठाकर उसके साथ कुकर्म किया गया है। यह प्रकरण दर्ज किया जाकर जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा व वृताधिकारी गोमाराम के निकटतम सुपरविजन में जसवन्तगढ़ थानाधिकारी अजय कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद दोनों आरोपियों धनराज मेघवाल उम्र 26 वर्ष पुत्र फूलचंद जाति मेघवाल निवासी बालसमन्द थाना लाडनूं एवं जमन नायक पुत्र दीपाराम जाति नायक उम्र 23 वर्ष निवासी छपारा थाना जसवंतगढ को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृत नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया। यह कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी अजय कुमार के साथ कहेड कांस्टेबल सुरजमल, सिपाही राकेश सामोता व नरेन्द्र सिंह ने यह सफलता प्राप्त की।

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now