खिंदास में बिजली का तार टूटने पर स्पार्किंग से सात खेतों में लगी आग,
एडवोकेट सुमन रूपेंद्र पाल सिंह सांवराद ने सतर्कता व हिम्मत से पाया आग पर काबू

लाडनूं (kalamkala.in)। अचानक बिजली का तार टूटने और स्पार्किंग होने से खिंदास क्षेत्र के अनेक खेतों में आग लग गई और बाड़ व सूखा घास-फूस व चारा जल कर राख हो गया। आग लगने पर सूचना देने पर भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई, क्यों कि फायर ब्रिगेड को खेतों में आने का रास्ता नहीं मिल पाया। दमकल के नहीं पहुंचने पर वहां पास के ही फार्महाउस में मौजूद एडवोकेट सुमन ने हिम्मत दिखाते हुए पानी के टैंकर मंगवा कर खुद आग बुझाने में जुट कर आग पर काबू पाया और उस आग को आगे फैलने से रोका, अन्यथा आसपास के अन्य खेतों में भी भारी नुक्सान होना संभव था। एडवोकेट सुमन ने तत्काल पानी के टैंकरों से आग को बुझाया। यह कोई साधारण बात नहीं है, एडवोकेट सुमन साहस का जीता-जागता सबूत है। इसमें सुमन के सहयोगी रहे चालक नेपाल सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता देवाराम। मिली जानकारी के अनुसार इस आग से कुल 7 खेतों की बाड़, घास और मुरड़ा जल गए। इस आगजनी के हादसे से संजय सिंह, सुरेश सिंह व मुनीम नरपत के खेत की सारी बाड़ इस आग की भेंट चढ़ गई। साथ ही मांगीलाल के खेत की सारी बाड़, दीनजी साई, शौकत साईं साइन के खेत तक की पूरी घास व मुरड़ा जल गए।





