लाडनूं में दिनदहाड़े एक दर्जन लोगों ने घर में घुस किया हमला, तीन महिलाओं सहित चार घायल, हाथों में सरिए व लाठियां लेकर घर में बैठे चाय पी रहे लोगों को जान से मारने की कोशिश, पुलिस थाने के सामने भी फिर हमला बोला, थाने के भीतर घुस बचाई जान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दिनदहाड़े एक दर्जन लोगों ने घर में घुस किया हमला, तीन महिलाओं सहित चार घायल,

हाथों में सरिए व लाठियां लेकर घर में बैठे चाय पी रहे लोगों को जान से मारने की कोशिश, पुलिस थाने के सामने भी फिर हमला बोला, थाने के भीतर घुस बचाई जान

लाडनूं (kalamkala.in)। एक दर्जन लोगों ने रोके के सरिए व लाठियां लेकर घर में घुसकर घर में बैठे तीन महिलाओं सहित चार जनों को ताबड़तोड़ मार कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में लाडनूं पुलिस को अनिता (19) पुत्री बाबूलाल सांसी निवासी सांसी बस्ती लाडनूं ने दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 5 नवम्बर को सुबह करीब 6 बजे के वह अपने पापा, मम्मी व मौसी के साथ चाय पी रही थी। तभी अचानक योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्तगण सांवरमल पुत्र नेमाराम, गजानंद पुत्र सांवरमल, पंकज पुत्र चांदमल, कालू पुत्र चांदमल, नरेश पुत्र नेमाराम, किशन पुत्र राकेश, संजय पुत्र राकेश, मनोज पुत्र चांदमल, सरोज पत्नी सांवरमल, पूनम पुत्री सांवरमल, संतु देवी पत्नी राकेश व मनोज पुत्र राजूराम सभी जाति सांसी निवासीगण सांसी बस्ती लाडनूं आये। इनके हाथ में लोहे के सरिया व लाठियां थी। आते ही उन्होंने उसकी मासी पिंकी पर जानलेवा हमला किया, जिससे मासी के सिर पर सांवरमल व गजानंद द्वारा मारे गए लोहे की सरिये से वह बेहोश हो गयी तथा सिर से खून बहने लगा। फिर सभी अभियुक्तगण ने उसके पिता बाबूलाल व माता सुमन पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके माता-पिता को अन्दरुनी गहरी शारीरिक चोटें आयी हैं। जब उसने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी सभी अभियुक्तगण ने मिलकर गंभीर मारपीट की।‌ उसके द्वारा हल्ला करने पर आस-पडोस के लोग एकत्रित हुए, तब सभी अभियुक्त वहां से भाग गये। जाते जाते जान से मरवाने की धमकी दी। फिर पुलिस थाना पर फोन किया। फिर पुलिस थाना पर आये तो अभियुक्तगण वहां थाने के सामने भी जान से मारने पर उतारू हो गये। तब वे लोग जान बचाकर थाने के अन्दर भागे, अन्यथा मुलजिमान उन्हें जान से खत्म कर देते। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 115 (2), 126 (2), 189 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी महेन्द्रसिंह पालावत कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now