लाडनूं में ही मिलेगी अब डायलिसिस की सुविधा, गुर्दा रोगियों को मिल सकेगी राहत, सरकारी अस्पताल में किया गया डायलिसिस मशीन का उ‌द्घाटन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ही मिलेगी अब डायलिसिस की सुविधा, गुर्दा रोगियों को मिल सकेगी राहत,

सरकारी अस्पताल में किया गया डायलिसिस मशीन का उ‌द्घाटन

लाडनूं (kalamkala.in)। राजकीय उप जिला चिकित्सालय लाडनूं में शुक्रवार को डायलिसिस मशीन की सुविधा प्रारम्भ की गई है। इस मशीन का प्रयोग गुर्दे खराब होने पर कृत्रिम गुर्दा-कार्य करने के लिए किया जाता है। किडनी रोगियों को खून की सफाई के लिए समय-समय पर डायलिसिस करवाना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था और बारी खर्चा उठाना पड़ता था। अब लाडनूं के सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से ऐसे मरीजों को बहुत फायदा होगा और परेशानियां काफी कम हो जाएंगीं। यहां राजकीय चिकित्सालय में इस डायलिसिस सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह द्वारा किया गया।

ठाकुर करणीसिंह ने किया उद्घाटन 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता करणीसिंह ने फीता काटकर डायलासिस मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डायलिसिस मशीन शुरू होने से क्षेत्र में किडनी रोग से ग्रसित मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए जनसेवा को ही अपना संकल्प बताया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से इस अवसर पर पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ने बताया कि डायलिसिस मशीन किडनी रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए जयपुर, बीकानेर, अजमेर या डीडवाना जाना पड़ता था, लेकिन अब लाडनूं में सुविधा उपलब्ध होने से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि मरीजों को राहत भी मिलेगी। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. भरत कसेरा, बीसीएमओ डॉ. शक्ति सिंह शेखावत, डा. चैनाराम चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रूपनारायण ठठेरा ने किया।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पीएमओ डा. भरत कसेरा, बीसीएमओ डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. जुगल किशोर, डॉ. सुरेश कुमावत, डॉ. अभिमन्यु जोशी सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही गौतमदत्त शास्त्री, एडवोकेट गोविन्दसिंह कसूम्बी, पार्षद मोहनसिंह चौहान, लूणकरण शर्मा, संग्राम सिंह डाबड़ी, छपारा सरपंच मूलसिंह राठौड़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील पीपलवा, भाजपा एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष गंगाराम रैगर, इस्लाम सिलावट, मदन गोपाल नवहाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now