लाडनूं में चोरियों से ख़फ़ा लोग 17वें दिन भी डटे रहे धरने पर, प्रभारी मंत्री से हुई मुलाकात के बाद भी नहीं हटे ग्रामीण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में चोरियों से ख़फ़ा लोग 17वें दिन भी डटे रहे धरने पर, प्रभारी मंत्री से हुई मुलाकात के बाद भी नहीं हटे ग्रामीण

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र की चोरियों में पुलिस की विफलता को लेकर पिछले 17 दिनों से उपखण्ड मुख्यालय के सामने चल रहे धरना-प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों बार संघ लाडनूं, शिक्षक संघ (शेखावत), शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) व शिक्षक संघ (अम्बेडकर), पेंशनर समाज लाडनूं, व्यापार मण्डल, स्वामी समाज, मेघवाल समाज, मुस्लिम समाज, निजी शिक्षण संस्थाएं व किसान संघों द्वारा सहयोग व समर्थन दिया गया है। धरनार्थियों ने चेतावनी दी है कि समय रहते यदि चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो बाजार बन्द व चक्का जाम कर उग्रआन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा। बुधवार को धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा को सौंपकर ग्राम हिरावती तहसील लाडनूं व आस पास के क्षेत्र में हुई सैंकडों चोरियों की वारदातों पर प्रभावी कार्यवाही करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गत 31 अगस्त को ग्राम हिरावती में हुई चोरी की तीन वारदातो़ को 24 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा व माल बरामदगी नहीं की गई है। कई गांवों में हुई सैकड़ों चोरियों का खुलासा आज दिन तक स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं किया गया है। इस कारण यहां की पुलिस के प्रति आम जनता में भारी रोष व आकोश है। हिरावती व आस पास के क्षेत्र में हुई चोरियों के प्रकरण में पुलिस की नाकामी के चलते जांच एस.आई.टी. गठित कर करवाई जाए।स्थानीय पुलिस थाने में लम्बे समय से कार्यरत स्टाफ की अकर्मण्यत्ता से क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इसलिए थानाधिकारी सहित पुलिस थाना के स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से स्थानान्तरण किया जाये। एवं दोषी अधिकारी को निलम्बित कर जन आक्रोश को कम करने के लिए किसी काबिल एवं ईमानदार अधिकारी सहित अन्य स्टाम्प कर्मी लगाये जावें। इन चोरियों से 15 दिन पहले हिरावती में ही 17 अगस्त को बिजली विभाग के 3 ट्रांसफार्मर चोरी हुये थे, जिसकी रिपोर्ट विभाग द्वारा पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज है, लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई, जिसके चलते क्षेत्र में लम्बे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में व्यापक गश्त बढ़ाई जाये। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवारामी पटेल, किशनलाल डूडी, हरीश मेहरड़ा, प्रेमदास स्वामी, अयूब खां मोयल, विकास बुरड़क, मूलाराम कालेरा, नथूराम प्रजापत, मेहरामा राम, सुखराम सारण, तुलसीराम, पुरखाराम कुड़ी हीरावती आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री से भी हुई थी मुलाकात

इससे पूर्व मंगलवार को प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के लाडनूं आगमन के दौरान नगर पालिका परिसर में भी ज्ञापन सौंपा था। बाद में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर व पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल तथा उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा की मौजूदगी में बाद में पालिका सभागार में धरनार्थियों के साथ एक बैठक भी की गई और प्रभारी मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है, पुलिस अपने अनुसंधान सम्बंधी सारी बातें उजागर नहीं कर सकती। लेकिन, इतना अवश्य है कि सभी आरोपी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। इस दौरान गणेश चबराल, देवाराम पटेल, किशनलाल डूडी, रामनिवास पटेल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now