लाडनूं में दुष्कर्म व ब्लैकमेल कर यौन शोषण के आरोपी को पकड़ा, महिला के नए फोन को चालू करने के नाम पर उसकी आईडी पासवर्ड से फोटो निकाल कर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दुष्कर्म व ब्लैकमेल कर यौन शोषण के आरोपी को पकड़ा,

महिला के नए फोन को चालू करने के नाम पर उसकी आईडी पासवर्ड से फोटो निकाल कर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल

लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म और फोन पर लगातार पीड़िता को धमकियां देने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कुमार बाजिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पाली जिले के बर से किया दस्तयाब कर यहां लाया गया। वारदात के लिए प्रयुक्त मोबाईल को भी पुलिस ने जप्त किया है। घटनानुसार पुलिस थाना लाडनूं में एक रिपोर्ट क्षेत्र की निवासी पीड़िता महिला ने पेश कर बताया कि आरोपी महेश कुमार से सके गांव आने जान पहचान हो गई थी। उसका (महिला का) मोबाईल खराब होने पर उसने नया मोबाईल लिया, जिसे चालू करने के लिए आरोपी महेश कुमार को वह फोन दिया। उसने महिला के फोन में जीमेल आईडी डालकर उस फोन को चालू कर दिया। परन्तु, उस फोन के वाटस्अप व जीमेल के आईडी व पासवर्ड उसने अपने पास रख लिए और आरोपी महेश कमार ने उसकी आईडी को खोलकर उसमें डाली फोटोज अपने मोबाईल पर ले ली। इसके बाद फोन पर धमकी दी कि उसने उसके साथ अवैध संबंध नहीं बनाये तो उसके फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद आये दिन वह उसे तंग व परेशान करने लगा। फिर एक दिन उसके घर आया, तब उसके पति मजदूरी के लिए बाहर गये हुये थे, वह घर पर अकेली थी, तो नशीला जूस पिला कर बहोश करके उसने गलत कामदुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने आरोपी को मना किया तो भी उसने फिर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और धमकी देकर गया। इसके बाद कई बार डरा-धमका कर उसके साथ गलत काम करता रहा। उसने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए और वायरल करने की धमकियां देकर ब्लेकमेल करने लगा। इसका प्रकरण दर्ज करके पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ किया।

टीम गठित कर नेछवा के मुलजिम को पाली में दबोचा

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार आरपीएस तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र बुरडक (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा सीआई के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया गया। इस जांच दल में सीआई मुकेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल सुखाराम, सुरेन्द्र सिंह व सीताराम शामिल रहे। इस टीम ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए बेहतर फील्ड इन्टेलिजेंस व आसूचना संकलन कर प्रकरण में वांछित अभियुक्त महेश कुमार बाजिया (27) पुत्र किसनाराम बाजिया जाति जाट निवासी देहर का बास, थाना नेछवा, जिला सीकर का कई दिनों से पीछा किया। मुल्जिम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदलता रहा। आखिर टीम ने 5 अक्टूबर को पाली से आरोपी महेश कुमार दस्तयाब करके पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मामले में जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now