कोठ्यारी सेवा समिति एवं पुरातन छात्रसंघ ने प्रधानाचार्य का किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोठ्यारी सेवा समिति एवं पुरातन छात्रसंघ ने प्रधानाचार्य का किया सम्मान

लाडनूं (मीठड़ी मारवाड़ से सी.आर. मेहरा की रिपोर्ट)। मीठड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रुडमल महरिया का कोठयारी सेवा समिति एवं पुरातन छात्रसंघ नेछवा (सीकर) ने माला व साफा पहना कर स्वागत सत्कार किया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे पीईओ सतीश नारवाल, प्राचार्या विमला कड़वासरा, कोठ्यारी सेवा समिति के सरपंच हरेन्द्र गढ़वाल, रूरल संस्थान के संस्थापक हरदयाल महला, व्याख्याता चंद्राराम मेहरा, डॉ. शंकर आलडिया, किशन गढवाल, हरिराम, रामचंद्र मीना ने भाग लिया। कोठ्यारी के पूर्व छात्र एवं नवचयनित व्याख्याता रमेश जांगिड़ व नेवी रिटायर राजेश कुलहरी का भी माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कोठ्यारी पुरातन छात्र संघ के रामलाल बांगड़वा, हरेंद्र गढवाल, भवानी सिंह, राजेश कुलहरी, विजय सैनी, रमेश जांगिड़, हरदयाल महला, राजेंद्र बीरड़ा ने भाग लिया। समिति के सदस्य राजेंद्र बीरड़ा ने बताया कि सेवा समिति मानव सेवा का कार्य करती हैं। हाल ही में कोठ्यारी के पूर्व सेवक पूर्णमल की भी बड़ी आर्थिक सहायता की थी। कार्यक्रम का संचालन एंकर शिक्षाविद राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now