दीपावली पूर्व साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक, सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का 3 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दीपावली पूर्व साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश,

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक, सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का 3 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने उन्होंने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने, दीपावली से पूर्व शहर में साफ-सफाई एवं स्ट्रीट लाइट को दुरस्त करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, विभागीय योजनाओं सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का 3 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पीएम स्वनिधि एवं सीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर ने अवैध खनन एवं अवैध नल कनेक्शनों पर नियमित कारवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित विद्युत, कृषि, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now