लाडनूं में बौद्ध विहार बनाने के लिए मांगी सरकार से जमीन, लाडनूं की खसरा नं. 3144/1263 के आवंटन की मांग, ज्ञापन देने वालों ने अपने आपको बुद्ध उपासक बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बौद्ध विहार बनाने के लिए मांगी सरकार से जमीन,

लाडनूं की खसरा नं. 3144/1263 के आवंटन की मांग, ज्ञापन देने वालों ने अपने आपको बुद्ध उपासक बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में बौद्ध-विहार के निर्माण के लिए जमीन आंवटन के लिए यहां उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने वालों ने स्वयं को दुनिया को शांति, सदभाव, समता, मैत्री, भाईचारे का सन्देश देने वाले तथागत बुद्ध के उपासक बताते हुए तथागत बुद्ध की विचारधारा को निरन्तर गतिमान चलाने के लिए लाडनूं शहर में बौद्ध विहार बनाने की इच्छा व्यक्त की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि उन्हें बौद्ध विहार बनाने के लिए जमीन खसरा नं. 3144/1263 सरहद लाडनूं में आवंटन करवाई जाए। इससे लाडनूं क्षेत्र के उपासक लाभान्वित हो सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में नानूराम नायक, राजू, मनीष, राजेन्द्र, गोविंद, श्रवण, भगवानाराम, छगन, भंवरलाल, कमल आदि शामिल थे, जिन्होंने अपने आपको ज्ञापन में बुद्ध उपासक बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now